Translate

Saturday, 13 July 2013

RAS GK QUIZ -VIVIDH -1

त्तर जानें (दैनिक क्विज़/23-Apr-2013)
Print
1कर्नाटक स्थित 'हजारा मंदिर' किस देवता का है?
विष्णु
इन्द्र
दुर्गा
वरुण
2शरावती नदी किस जलप्रपात का स्रोत है?
जोग जलप्रपात
दूधसागर जलप्रपात
हिरणी जलप्रपात
हुंडरु जलप्रपात

Tuesday, 9 July 2013

Books for ras 2013 according to new syllabus

Recomonded books for ras pre 2013
THE BEST -.Lakshya rajasthan I-Itihas , bhugol , rajneeti vigyan
  - lakshya rajasthan II-arthshastra , ganit ,tarkshakti ,vigyan avm prdhogiki
  - lakshya rajasthan III-rajasthan ka bhugol ,arthshastra,ithas avm sanskriti
(good books i am also reading lakhsya books now for refreshing all subjects)

RAJASTHAN KA BHUGOL (GEOGRAPHY OF RAJASTHAN)-
1.DR.L.R. BHALLA,
2.RAJASTHAN SAHITYA AKADMI PUBLICATION,
3.LAKHYA PUBLICATION
4.RAJASTHAN STUDIES SCHOOL BOOKS

RAJASTHAN KA ITIHAS (HISTORY OF RAJASTHAN)-
1.GOPINATH SHARMA,
2.RAJASTHAN SAHITYA AKADMI PUBLICATION,
3.LAKHYA PUBLICATION
4.RAJASTHAN STUDIES SCHOOL BOOKS
          

RAJASTHAN KI ARTHVYAVASTHA (ECONOMY OF RAJASTHAN)-
1. LAXMINARAYAN NATHURAMKA
2.LAKHYA PUBLICATION
3.RAJASTHAN STUDIES SCHOOL BOOKS
4.WEBSITE OF RAJTOURISM, RAJCENSUS,RAJPOWER,RAJAGRICULTURE AND     OTHER DEPARTMENTS OF GOVT. OF RAJASTHAN FOR LATEST TOPIKS OF  ECONOMICS 

BHARTIYA ITIHAS(INDIAN HISTORY)
1.PRTIYOGITA DARPAN EXTRA EDITION OF HISTORY
2.MODERN INDIA BY B.L. GROVER, VIPIN CHANDRA 
3.NCERT 12TH CLASS HISTORY PART-I,II,III ALL
4.CRONICAL HISTORY etc.

GEOGREPHY(BHUGOL)
1.MAHESH KUMAR VARNBAL
2.NCERT 11TH CLASS ALL BOOKS
3.NCERT 12TH CLASS ALL BOOKS
4.BHARAT KA BHUGOL BY -KHULLAR
5.VISHVA KA BHUGOL & BHOTIK BHUGOL BY SAVINDRA SINGH

ECONOMICS(ARTHSHASHTRA)
1.LAL & LAL INDIA AND BASICS OF ECONOMICS
2.BHARTIYA ARTHVAYAVASTHA BY DATT SUNDARAM
3.PARTIYOGITA DARPAN EXTRA EDITION

SCIENCE AND TECHNOLOGY
1.VIGYAN PRAGATI & AAWISHKAR BOOKS OF MINISTRY
2. NCERT CLASS 7 to 10 SCIENCE TEXTBOOKS
3.SPECTRUM`S BOOK ON SCIENCE AND TECHNOLOGY
4.SUGGESTED WEBSITE CLICK  Mrunal.org/snt

Friday, 5 July 2013

RAS,IAS 2013 Essay=Let us know what food guarantee scheme

आइए जानते हैं क्या है भोजन गारंटी योजना
यूपीए और सोनिया गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट भोजन सुरक्षा अध्यादेश को राष्ट्रपति ने हरी झंडी दे दी है। ...लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह कि क्या यह जमीनी हकीकत बन पाएगा, क्योंकि यह 'भोजन गारंटी योजना' कृषि मंत्रालय के अंतर्गत आती है और एक अनुमान के मुताबिक कृषि मंत्रालय का जितना बजट है, उससे कहीं ज्यादा खर्चा इस योजना पर आने वाला है।


गरीबों को सस्ता अनाज देने की योजना : इस योजना में गरीबों को 2 रुपए किलो गेहूं और 3 रुपए किलो चावल और 1 रुपए किलो मोटा अनाज राशन दुकानों के माध्यम से दिया जाएगा। एक परिवार को हर माह 25 ‍किलो अनाज मिलेगा। 

गावों की 75 प्रतिशत और शहरों में करीब 50 प्रतिशत आबादी तक यह योजना पहुंचेगी। इस योजना को फिलहाल तीन साल के लिए लागू किया जाएगा। इससे पहले सरकार ने अन्त्योदय योजना चलाई थी। इसमें लाभार्थी को 35 किलो अनाज दिया जाता है। सरकार इस योजना में कोई बदलाव नहीं करना चाहती है। यह योजना चलती रहेगी।

RAS RECRUITMENT 2013 BY RPSC APPLY ONLINE AND MORE DETAILS

RAS Pre RPSC Recruitment 2013 www.rpsc.rajasthan.gov.in Rajasthan State Subordinate Services Online Apply 2013
RAS Pre RPSC Recruitment 2013 www.rpsc.rajasthan.gov.in Rajasthan State Subordinate Services Online Apply 2013 
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgu0Mi5SrJg0FeqO0H871HmcB7JGaoEsXKau7SFG9ZKdAOmeY9eQGi6LVmQEPv4lQ8asULTUx009Eorzvg57eLgYWw_DTeKv3cNIZAI47VoTPfvVo4ibWVrlQtcbgiybs5_d8AJKFbycoo/s1600/RPSC+RAS+Recruitment+2013.PNG
Rajasthan Public Service Commission (RPSC) Ajmer Rajasthan State Subordinate Services RAS issued advertisement and invites online applications for 723 Vacancies of State Services 233 Posts & Adhinast/Allied Services 490 Posts. RPSC RAS/RTS will conduct RAS Pre 2013 based on new scheme of RAS Examination 2013 for filling up these posts. Eligible and Interested candidates must apply via online mode from 24 June 2013 to 31 July 2013. For more RPSC RAS Pre Exam 2013 recruitment particulars mentioned below. RPSC RAS Admit Card 2013, Answer Key and Results will updated at our site.


RPSC RAS Rajasthan State Subordinate Services Recruitment 2013 Complete Details
Total Number of Vacancies:
 723
Vacancies in various services
A. State Services: 233
B. Adhinast /Allied Services: 490
Educational Qualification:
 
Candidates must have obtained degree for a recognized university, final year also apply.

Age Limit:
 Aspirants age should be between 21 yrs to 35 yrs and for govt. employees age between 25 yrs to 45 yrs as on 1st jan 2013. age relaxation as per Rajasthan RAS norms & govt rules

Selection Criteria:
 Selection will be done on the basis of Performance in Pre Exam and Main exam, Skills in Interview

Exam Pattern
Exam will be in two stages
 (i) Preliminary Examination

( ii) Main Examination

How to Apply:
Interested and justifiable contenders must fill online through RPSC portal
 www.rpsc.rajasthan.gov.in orwww.rpsconline.Rajasthan.gov.in between 24 June 2013 to 31 July 2013

Important Notes/Dates
Starting date for online application: 24-06-2013
 
Ending date for filling online registration: 31-07-2013

Click here to get RAS RPSC official complete notification 2013

For Online Application: Click here

Saturday, 29 June 2013

Origin of the Species: Human who was born ... The evolution of animal origin Hinduism

पिछला|अगला

डार्विन की एक प्रसिद्ध किताब का नाम है Origin of Species (प्रजाति की उत्पत्ति)। इस किताब को डार्विन ने अपने थका देने वाले शोध और दुनियाभर के द्वीपों की प्रजातियों का अध्ययन करने के बाद लिखा था। इस किताब का ईसाई धर्म और उससे जुड़ी विचारधारा ने घोर विरोध किया, क्योंकि उनके अनुसार डार्विन का शोध धर्म के खिलाफ था। यह किताब जीव विकास क्रम का धर्म में उल्लेखित सिद्धांत का विरोध करती है। धर्म अनुसार ईश्वर ने मानव को मिट्टी से डायरेक्ट बनाया है। मानव क्रम विकास से नहीं बना।

उत्पत्ति-1
हम विज्ञान के क्रम विकास के सिद्धांत की बात करते हैं। विज्ञान मानता है कि मछली की उत्पत्ति धरती पर जीव विकासक्रम में पहली ऐसी बड़ी घटना थी जिसने जीव विकास के चक्र को और तेज कर दिया। सबसे पहले जलीय जीव (Aquatic Organism) आए।

The contribution of women in the Indian freedom movement

स्‍वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं का योगदान


1857 की क्रांति के बाद हिंदुस्‍तान की धरती पर हो रहे परिवर्तनों ने जहाँ एक ओर नवजागरण की जमीन तैयार की, वहीं विभिन्‍न सुधार आंदोलनों और आधुनिक मूल्‍यों और रौशनी में रूढिवादी मूल्‍य टूट रहे थे, हिंदू समाज के बंधन ढीले पड़ रहे थे और स्त्रियों की दुनिया चूल्‍हे-चौके से बाहर नए आकाश में विस्‍तार पा रही थी। 

इतिहास साक्षी है कि एक कट्टर रूढिवादी हिंदू समाज में इसके पहले इतने बड़े पैमाने पर महिलाएँ सड़कों पर नहीं उतरी थीं। पूरी दुनिया के इतिहास में ऐसे उदाहरण कम ही मिलते हैं। गाँधी ने कहा था कि हमारी माँओं-बहनों के सहयोग के बगैर यह संघर्ष संभव ही नहीं था। जिन महिलाओं ने आजादी की लड़ाई को अपने साहस से धार दी, उनका जिक्र यहाँ लाजिमी है

Teachers' Day: interesting details






भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है जबकि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का आयोजन 5 अक्टूबर को होता है। रोचक तथ्य यह है कि शिक्षक दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है लेकिन सबने इसके लिए एक अलग दिन निर्धारित किया है। कुछ देशों में इस दिन अवकाश रहता है तो कहीं-कहीं यह कामकाजी दिन ही रहता है।

यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस घोषित किया था। साल 1994 से ही इसे मनाया जा रहा है। शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा देने और भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से इसकी शुरुआत की गई थी।

Thursday, 25 April 2013

UPSC New Exam Pattern 2013 Civil Services Exam IAS IPS


UPSC New Exam Pattern 2013 Civil Services Exam IAS IPS


UPSC New Exam Pattern 2013: Union Public Service Commission (UPSC) conducts exam for various services as Civil, Engineering, Combined Defence Services Examination, Naval Academy, and Combined Medical Services Examination.
Recently UPSC released an important notification for certain changes in the scheme of main examination. There are also some changes in language medium in Main examination.

The Civil Services Examination will consist of two successive stages.
(i) Civil Services Preliminary Examination (Objective type)
(ii) Civil Services Main Examination (Written and Interview)

UPSC Exam for IAS IPS:

Preliminary Examination: It consists of two compulsory papers of 200 marks. Each paper will be of two hours duration and based on MCQs pattern.  

The question papers can be solve both in Hindi and English. However, questions relating to English Language Comprehension skills of Class X level will be tested through passages from English Language only without providing Hindi translation thereof in the question paper.

Main Examination:

Paper-I
Marks
Section 1 Essay
200 marks
Section 2 English Comprehension
 & English Précis
100 marks
Paper-II

General Studies–I
250 marks
Paper-III

General Studies –II
250 marks
Paper-IV

General Studies –III
250 marks
Paper-V

General Studies –IV
250 marks
Paper-VI

Optional Subject – Paper 1
250 marks
Paper-VII

Optional Subject – Paper 2
250 marks
Sub Total (Written test)
1800 Marks
Personality Test
275 Marks.
Grand Total
2075 Marks

Monday, 8 April 2013

RAS,IAS-2013 Essay=National population register(N.P.R.)


राष्‍ट्रीय जनसंख्‍या रजिस्‍टर (एनपीआर) : मेरी पहचान मेरी शान

नागरिकता अधिनियम 1955 (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) जिसे 2004, में संशोधित किया गया, की धारा 14ए के अनुसार देश के प्रत्‍येक नागरिक के लिए भारतीय नागरिक राष्‍ट्रीय रजिस्‍टर (एनआरआईसी) में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। राष्‍ट्रीय जनसंख्‍या रजिस्‍टर (एनपीआर) का सृजन एनआरआईसी की तैयारी के लिए पहला कदम है। निवासियों के सार्वभौमिक डेटा सैट में से नागरिकों की नागरिकता स्थिति के उचित सत्‍यापन के बाद नागरिकों का उप सैट तैयार किया जाएगा। अत:, यह सभी सामान्‍य निवासियों के लिए अनिवार्य है कि वे एनपीआर के तहत नाम दर्ज कराएं।

IAS Essay=(RSBY)-The National Health Insurance Scheme


राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना

देश में कार्यबल की कुल संख्‍या में लगभग 93 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र के कामगार हैं। सरकार ने कुछ व्‍यावसायिक समूहों के लिए कुछ सामाजिक सुरक्षा उपायों का कार्यान्‍वयन किया है किंतु इनका कवरेज अभी बहुत कम है। अधिकांश कामगारों के पास कोई सामाजिक सुरक्षा कवरेज अब भी नहीं है। असंगठित क्षेत्र में कामगारों के लिए एक बड़ी असुरक्षा उनका बार बार बीमार पड़ना तथा उक्‍त कामगारों एवं उनके परिवार के सदस्‍यों की चिकित्‍सा देखभाल तथा उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में विस्‍तार के बावजूद इनकी बीमारी भारत में मानव के वंचित रहने के सर्वाधिक कारणों में से एक बनी हुई है।
इसे स्‍पष्‍ट रूप से मान्‍यता दी गई है कि स्‍वास्‍थ्‍य बीमा स्‍वास्‍थ्‍य के जोखिम के कारण निर्धन परिवारों को सुरक्षा देने का एक माध्‍यम है, जिससे अधिक व्‍यय के कारण निर्धनता बढ़ती है। निर्धन व्‍यक्ति इसकी लागत या इच्छित लाभ की कमी के कारण स्‍वास्‍थ्‍य बीमा लेने के लिए अनिच्‍छुक होते हैं या सक्षम नहीं होते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य बीमा करना और इसे लागू करना, खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में, बहुत कठिन है। इन कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देने की जरूरत पहचानते हुए केंद्र सरकार ने राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना (आरएसबीवाय) आरंभ की है। 25 मार्च 2013 तक, योजना में 34,285,737 स्‍मार्ट कार्ड और 5,097,128 अस्‍पताल में भर्ती होने के मामले हैं।